क्रिकेट

IND vs SL 3rd ODI Live Score: शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ दूसरा वनडे शतक, विराट कोहली ने भी ठोका अर्धशतक

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया की निगाहें क्लीन स्वीप पर हैं. पहले दोनों मैच रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं.

IND vs SL 3rd ODI Live Score: शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ दूसरा वनडे शतक, विराट कोहली ने भी ठोका अर्धशतक
शुभमन गिल (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया की निगाहें क्लीन स्वीप पर हैं. पहले दोनों मैच रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. तीसरे और आखिरी वनडे में टीम इंडिया में दो बड़े बदलाव किए गए हैं. इस बीच टीम इंडिया की शुरूआत काफी तेज हुई हैं. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा कर लिया हैं. श्रीलंका के खिलाफ शुभमन गिल का ये पहला शतक हैं. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 89 गेंदो पर 100 रन और विराट कोहली 48 गेंदों पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम इंडिया ने 31 ओवर में एक विकेट खोकर 202 रन बना लिए हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2023 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).