क्रिकेट

IND vs SL 2nd T20: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 16 रनों से रौंदा, 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को लंबे समय बाद आज अपना डेब्यू किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए.

IND vs SL 2nd T20: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 16 रनों से रौंदा, 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
टीम इंडिया (Photo Credits: ICC/Twitter)

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच पुणे में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 16 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ श्रीलंका ने 1-1 से सीरीज बराबरी कर ली हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को लंबे समय बाद आज अपना डेब्यू किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से दासुन शनाका ने सबसे नाबाद 56 रन बनाए.

टीम इंडिया की ओर से उमरान मलिक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 207 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई. महज 57 रनों पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. टीम इंडिया ने 20 ओवर में विकेट 8 खोकर 190 रन ही बना सकीं. टीम इंडिया की तरफ से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से दासुन शनाका, दिलशान मदुशंका और कसुन राजिथा ने दो-दो चटकाए. सीरीज का फाइनल मुकाबला 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2023 10:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).