क्रिकेट

IND vs SL 2nd T20: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को सात विकेट से दी करारी शिकस्त, सीरीज पर किया कब्जा

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज धर्मशाला में खेला गया. दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को सात विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया हैं. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए.

IND vs SL 2nd T20: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को सात विकेट से दी करारी शिकस्त, सीरीज पर किया कब्जा
श्रेयस अय्यर (Photo Credits: Twitter/BCCI)

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज धर्मशाला में खेला गया. दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को सात विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया हैं. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से पथुम निसानका ने सबसे ज्यादा रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने महज 17.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 186 रन बना लिए. टीम इंडिया की तरफ से श्रेयस अय्यर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 74 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से लहिरू कुमारा ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला कल शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2022 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).