IND vs SL 2nd T20: अक्षर पटेल के बाद सूर्यकुमार यादव ने भी जड़ी फिफ्टी, जीत के लिए 61 रनों की जरूरत
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया मुंबई टी20 जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है. टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया मुंबई टी20 जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है. टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को लंबे समय बाद आज अपना डेब्यू किया. इस बीच पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से दासुन शनाका ने सबसे नाबाद 56 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से उमरान मलिक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 207 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई. महज 57 रनों पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. श्रीलंका ने मैच में अपनी पकड़ बना ली हैं. इस बीच सूर्यकुमार यादव ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. टीम इंडिया का स्कोर 147/5.
Suryakumar also brings up his fifty with a six!
What a stunning fightback from India in Pune #INDvSL https://t.co/pkiBhuIEHN
— Cricbuzz (@cricbuzz) January 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2023 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

