IND vs SL 1st Test Day 3: मोहाली टेस्ट में टीम इंडिया ने श्रीलंका को एक पारी और 222 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरी है. इस बीच टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी 8 विकेट पर 574 रन बनाकर घोषित कर दी थी.
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. मोहाली टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया ने श्रीलंका को एक पर और 222 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. दूसरी पारी में श्रीलंका की पूरी टीम 60 ओवर में महज 178 रन बना कर आलआउट हो गई. दूसरी पारी में श्रीलंका की तरफ से निरोशन डिकवेला ने सबसे ज्यादा नाबाद 51 रन बनाए. दूसरी पारी में टीम इंडिया की ओर से रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने चार- चार विकेट झटके. दोनों पारियों को मिलाकर जडेजा ने 9 विकेट चटकाए. तीसरे दिन पहली पारी में श्रीलंका की पूरी पारी महज 174 रनों पर सिमट गई थी. भारत ने फाॅलोऑन दे दिया था. पहली पारी में श्रीलंका की तरफ से पथुम निसानका ने सबसे ज्यादा नाबाद 61 रनों की पारी खेली थी. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरी है. इस बीच टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी 8 विकेट पर 574 रन बनाकर घोषित कर दी थी. रवींद्र जडेजा 228 गेंद पर 175 रन बनाकर नाबाद रहे. यह उनके टेस्ट करियर का बेस्ट स्कोर है. रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने 9वें विकेट के लिए नाबाद 103 रन जोड़े. 17 चौका और तीन छक्का लगाया. श्रीलंका की तरफ से सुरंगा लकमाली, विश्व फर्नांडो और लसिथ एम्बुलडेनिया ने दो-दो विकेट चटकाए. टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट 12 मार्च से बेंगलुरु में खेला जाएगा.
1ST Test. India Won by an innings and 222 Run(s) https://t.co/XaUgOQVg3O #INDvSL @Paytm
— BCCI (@BCCI) March 6, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2022 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

