क्रिकेट

IND vs SL 1st Test Day 3: श्रीलंका की पहली पारी 174 रनों पर सिमटी, बल्ले के बाद गेंद से भी जडेजा ने अपना जलवा बिखेरा

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन हैं. तीसरे दिन श्रीलंका की पूरी पारी महज 174 रनों पर सिमट गई. श्रीलंका अभी भी टीम इंडिया से 400 रन पीछे हैं. श्रीलंका की तरफ से पथुम निसानका ने सबसे ज्यादा नाबाद 61 रनों की पारी खेली.

IND vs SL 1st Test Day 3: श्रीलंका की पहली पारी 174 रनों पर सिमटी, बल्ले के बाद गेंद से भी जडेजा ने अपना जलवा बिखेरा
भारत (Photo Credits: Twitter/BCCI)

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन हैं. तीसरे दिन श्रीलंका की पूरी पारी महज 174 रनों पर सिमट गई. श्रीलंका अभी भी टीम इंडिया से 400 रन पीछे हैं. भारत ने फाॅलोऑन दे दिया हैं. श्रीलंका की तरफ से पथुम निसानका ने सबसे ज्यादा नाबाद 61 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरी है. इस बीच टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी 8 विकेट पर 574 रन बनाकर घोषित कर दी थी. रवींद्र जडेजा 228 गेंद पर 175 रन बनाकर नाबाद रहे. यह उनके टेस्ट करियर का बेस्ट स्कोर है. रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने 9वें विकेट के लिए नाबाद 103 रन जोड़े. 17 चौका और तीन छक्का लगाया. श्रीलंका की तरफ से सुरंगा लकमाली, विश्व फर्नांडो और लसिथ एम्बुलडेनिया ने दो-दो विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2022 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).