क्रिकेट

IND vs SA, T20 World Cup 2024 Final Live Score Update: आज के फाइनल मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच आज 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जा रहा हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अबतक 6 मुकाबले खेले गए हैं.

IND vs SA, T20 World Cup 2024 Final Live Score Update: आज के फाइनल मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

IND vs SA, T20 World Cup 2024 Final: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच आज 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जा रहा हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अबतक 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने चार मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 2 मुकाबले जीते हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में दोनों टीमों के बीच 26 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से टीम इंडिया को 14 मैच में जीत मिली हैं. वहीं, 11 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने बाजी मारी है. 1 मैच में नतीजा नहीं निकला है. इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2024 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).