क्रिकेट

IND vs SA 3rd T20: दक्षिण अफ्रीका का 7वां विकेट गिरा, कगिसो रबाडा 9 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ वाय एस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जा रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हैं. इस बीच पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 179 रन बनाई.

IND vs SA 3rd T20: दक्षिण अफ्रीका का 7वां विकेट गिरा, कगिसो रबाडा 9 रन बनाकर आउट
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ वाय एस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जा रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हैं. इस बीच पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 179 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका की ओर से ड्वेन प्रिटोरियस ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. दक्षिण अफ्रीका को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 180 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम को 7वां बड़ा झटका लगा हैं. कगिसो रबाडा 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 113/7

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2022 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).