क्रिकेट

IND vs PAK Women's World Cup 2022: भारतीय शेरनियों ने किया पाकिस्तान का शिकार, पड़ोसी मुल्क को मिली शर्मनाक हार

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 244 रन बनाए. अच्छी शुरूआत के बाद मिडिल ओवर में टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई और महज 19 रनों के भीतर पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद पूजा वस्‍त्राकर और स्‍नेह राणा ने पारी को संभाला.

IND vs PAK Women's World Cup 2022: भारतीय शेरनियों ने किया पाकिस्तान का शिकार, पड़ोसी मुल्क को मिली शर्मनाक हार
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 107 रनों से हरा दिया हैं. टीम इंडिया अपने पहले मैच में पाकिस्‍तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला लिया. भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन स्पिनर्स और तीन तेज गेंदबाज के साथ मैदान में उतरी थीं. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 244 रन बनाए. अच्छी शुरूआत के बाद मिडिल ओवर में टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई और महज 19 रनों के भीतर पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद पूजा वस्‍त्राकर और स्‍नेह राणा ने पारी को संभाला. इस बीच पूजा वस्‍त्राकर और स्नेहा राणा दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली. टीम इंडिया की तरफ से पूजा वस्‍त्राकर ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से निदा दार और नशरा संधू ने दो-दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 43 ओवर में महज 137 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से सिदरा अमीन ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से राजेश्वरी गायकवाडी ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ 10 मार्च को खेलेगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2022 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).