क्रिकेट

IND vs PAK, Asia Cup 2023 Score Update: बारिश की वजह से खेल रुका, टीम इंडिया का स्कोर 147/2

IND vs PAK, Asia Cup 2023 Score Update: बारिश की वजह से खेल रुका, टीम इंडिया का स्कोर 147/2
बारिश की वजह से खेल रुका (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का राउंड 4 मुकाबला कोलंबो में आज खेला जा रहा है. क्रिकेट के इस महामुकाबले पर भारत और पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनियाभर के फैंस की नज़र है. दो सितंबर को हुए मुकाबले के बाद यह देखना और दिलचस्प हो गया है कि टीम इंडिया के बल्लेबाज पाकिस्तान के तेज अटैक का सामना करने में कितने सक्षम हैं. पाकिस्तान ने सुपर 4 में अपना पहला मुकाबला जीत ली हैं. इस बीच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. 25वें ओवर में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई. इस वजह से खेल रुक गया है. मैदान कवर्स से ढक दिया गया है. 24.1 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट पर 147 रन है. विराट कोहली 08 और केएल राहुल 17 पर खेल रहे हैं. टीम इंडिया का स्कोर 147/2.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2023 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).