IND vs PAK, Asia Cup 2023: टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने किया प्लेइंग इलेवन का एलान, इन गेंदबाजों को दिया मौका
एशिया कप 2023 में सुपर-4 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं. कल यानी रविवार को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा. इससे पहले लीग स्टेज में टीम इंडिया और पाकिस्कान की टीमें आमने-सामने थीं.
एशिया कप 2023 में सुपर-4 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं. कल यानी रविवार को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा. इससे पहले लीग स्टेज में टीम इंडिया और पाकिस्कान की टीमें आमने-सामने थीं. हालांकि, वो मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. उस मैच में सिर्फ टीम इंडिया की पारी हो सकी थी. टीम इंडिया पाकिस्तान के गेंदबाजों के खिलाफ 266 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. शाहीन अफरीदी ने चार विकेट झटके थे. वहीं नसीम शाह और हारिस रऊफ को तीन-तीन विकेट मिले थे. स महामुकाबले के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी.
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: बाबर आज़म (कप्तान), फखर जमान, शादाब खान (उपकप्तान), इमाम उल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ.
Our playing XI for the #PAKvIND match 🇵🇰#AsiaCup2023 pic.twitter.com/K25PXbLnYe
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) September 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

