क्रिकेट

IND vs NZ, ICC Champions Trophy 2025 Final Match Live Score Update: टीम इंडिया को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल हुए आउट

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला आज यानी 9 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. भारतीय टीम एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेलने के लिए तैयार है.

IND vs NZ, ICC Champions Trophy 2025 Final Match Live Score Update: टीम इंडिया को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल हुए आउट
न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Champions Trophy 2025 Finals Live Score Update: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का फाइनल मुकाबला आज यानी 9 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला जा रहा हैं. भारतीय टीम एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेलने के लिए तैयार है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 252 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 31 रन बनाकर मिशेल सेंटनर का शिकार हुए. टीम इंडिया का स्कोर 105/1.

टीम इंडिया का पहला विकेट गिरा:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2025 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).