क्रिकेट

IND vs ENG: 'पहले 15-20 मिनट तनावपूर्ण थे', इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाने के बाद बोले शुभमन गिल, देखें वीडियो

भारत के बल्लेबाज शुभमन गिल ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन विजाग में शानदार शतक बनाया. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए, रविवार की सुबह सलामी बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बाद शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला.

IND vs ENG: 'पहले 15-20 मिनट तनावपूर्ण थे', इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाने के बाद बोले शुभमन गिल, देखें वीडियो
Shubman Gill (Photo Credit: BCCI)

IND vs ENG: भारत के बल्लेबाज शुभमन गिल ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन विजाग में शानदार शतक बनाया. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए, रविवार की सुबह सलामी बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बाद शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला. गिल अपनी पारी के शुरुआती दौर में भाग्यशाली रहे जब एलबीडब्ल्यू के लिए दो डीआरएस कॉल उनके पक्ष में गए. हालाँकि गिल के शतक से भारतीय टीम को बड़ा फायदा हुआ. जवाब में टीम इंडिया इंग्लैंड के सामने 399 विशाल लक्ष रखा है. इस बीच बीसीसीआई ने शुभमन गिल का एक वीडियो साझा किया है. जिसमें शुभमन गिल ने बीसीसीआई से कहा, "पहले 15-20 मिनट तनावपूर्ण थे, खासकर 2 रेफरल मेरे पक्ष में जा रहे थे. लेकिन मुझे लगता है कि जब आप 3-4 मैचों से रन नहीं बना रहे हैं, तो आपको थोड़ी किस्मत की जरूरत होती है और मुझे वह मिला." नीचे आप पूरी वीडियो देख सकतें हैं.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2024 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).