क्रिकेट

IND vs ENG 5th Test 2024: 195 रनों पर सिमटी इंग्लैंड, भारत ने पारी और 64 रन से जीता 5वां टेस्ट, सीरीज पर किया 4-1 से कब्जा

भारत और इंग्लैंड के बीच धरमसाला में 5वां टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया पहले ही 3-1 से अजय बढ़त बना चुकी है.

IND vs ENG 5th Test 2024: 195 रनों पर सिमटी इंग्लैंड, भारत ने पारी और 64 रन से जीता 5वां टेस्ट, सीरीज पर किया 4-1 से कब्जा
Team India (Photo Credit: BCCI)

IND vs ENG 5th Test 2024 Day 3 Live Score: भारत ने पांचवे टेस्ट में इंग्लैंड को एक पारी और 64 रनों से हरा दिया. इसी के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया. पांचवे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालाँकि पहले दिन ही इंग्लैंड की टीम 218 रनों पर ऑलआउट हो गई है. जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 477 (124.1) रनों पर सिमट गई है. इस बीच दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 195 (48.1) रन ही बना पाई. भारत की दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन 77 रन देकर 5 विकेट झटके. जबकि जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव के खाते में दो विकेट गए. रवींद्र जड़ेजा को एक विकेट मिला. वहीं इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन जो रूट 84(128) ने बनाए.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2024 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).