क्रिकेट

IND vs ENG 4th Test Day 1 Tea Break: टी ब्रेक तक इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर बनाए 198 रन, जो रूट और बेन फॉक्स ने पारी को संभाला

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला आज से रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने राजकोट में जीत दर्ज करने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की. आज चौथे टेस्ट का पहला दिन हैं. इस बीच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं.

IND vs ENG 4th Test Day 1 Tea Break: टी ब्रेक तक इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर बनाए 198 रन, जो रूट और बेन फॉक्स ने पारी को संभाला
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला आज से रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने राजकोट में जीत दर्ज करने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की. आज चौथे टेस्ट का पहला दिन हैं. इस बीच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आकाश दीप ने रांची टेस्ट के ज़रिए भारत के लिए डेब्यू किया हैं. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में आकाश को भारतीय टीम में जगह मिली हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने टी ब्रेक तक 61 ओवर में पांच विकेट खोकर 198 रन बना लिए हैं. जो रूट 67 रन बनाकर खेल रहे हैं. बेन फोक्स ने 28 रन बनाकर रूट का बेहतरीन तरीके से साथ दिया है. टीम इंडिया की तरफ से अपना पहला टेस्ट खेल रहे आकाश डीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2024 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).