क्रिकेट

IND vs ENG 4th Test 2024 Day 3 Live Score: भारतीय टीम का गिरा नौवां विकेट, आकाश दीप हुए आउट; शोएब बशीर ने खोला पंजा

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने राजकोट में जीत दर्ज करने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की.

IND vs ENG 4th Test 2024 Day 3 Live Score: भारतीय टीम का गिरा नौवां विकेट, आकाश दीप हुए आउट; शोएब बशीर ने खोला पंजा
इंग्लैंड टेस्ट टीम (Photo Credits: ECB/Twitter)

IND vs ENG 4th Test 2024 Day 3 Live Score: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने राजकोट में जीत दर्ज करने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की. चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 90 ओवर में सात विकेट खोकर 302 रन बनाए.

हालाँकि दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम 353 रनों पर आल आउट हो गई है. जो रूट ने नाबाद 122(274) रनों की पारी खेली. रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में टीम इंडिया ने सात विकेट के नुकशान पर 217 रन बनाए. आज तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. इस बीच पहली पारी में भारतीय टीम को नौवां झटका लगा है. आकाश दीप को शोएब बशीर ने एलबीडबल्यू किया.  खबर लिखे जानें तक भारत का स्कोर 293-9 (101.1 ओवर) है.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2024 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).