क्रिकेट

IND vs ENG 1ST T20: भारत ने पहले टी20 में इंग्लैंड को 50 रनों से हराया, हार्दिक ने जड़ा अर्ध शतक

रोजबाउल में खेले जा रहे टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड को 199 रन का टारगेट दिया है. भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन हार्दिक पंड्या ने बनाया.

IND vs ENG 1ST T20: भारत ने पहले टी20 में इंग्लैंड को 50 रनों से हराया, हार्दिक ने जड़ा अर्ध शतक
हार्दिक पांड्या (Photo Credits: Twitter)

IND vs ENG 1ST T20: भारतीय टीम ने टेस्ट मैच में मिली हार का बदला टी20 में ले लिया. उसने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पहला टी20 मैच गुरुवार को 50 रनों से जीता. साउथम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 198 रन बनाए जिसके बाद इंग्लैंड टीम 19.3 ओवर में 148 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक जमाया और 51 रन बनाए. उन्होंने 4 विकेट भी झटके. वहीं सूर्यकुमार यादव 39 और दीपक हुड्डा 33 रन बनाएं.

स्कोरबोर्ड

पहला विकेट- रोहित शर्मा 24 रन, 2.5 ओवर (29/1)

दूसरा विकेट- ईशान किशन 8 रन, 4.5 ओवर (46/2)

तीसरा विकेट- दीपक हुड्डा 33 रन, 8.4 ओवर (89/3)

चौथा विकेट- सूर्यकुमार यादव 39 रन, 11.4 ओवर (126/4)

पांचवां विकेट- अक्षर पटेल 17 रन, 16.4 ओवर (171/5)

छठा विकेट- हार्दिक पंड्या 51 रन, 17.4 ओवर (180/6)

सातवां विकेट- दिनेश कार्तिक 11 रन, 19.3 ओवर (195/7)

आठवां विकेट- हर्षल पटेल 3 रन, 19.4 ओवर (195/8)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2022 12:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).