PM Modi Will Watch World Cup Final: पीएम मोदी-अमित शाह स्टेडियम में देखेंगे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच, ऑस्ट्रेलियाई पीएम को भी न्योता
19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जाएगा. इस महामुकाबले को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अहमदाबाद पहुंचेंगे. उनके साथ देश के गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे.
PM Modi Will Watch IND vs AUS World Cup 2023 Final Match: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जाएगा. इस महामुकाबले को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अहमदाबाद पहुंचेंगे. उनके साथ देश के गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे. बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और डिप्टी पीएम रिचर्ड मार्ल्स को भी न्योता भेजा गया है. हालांकि, अभी दोनों के कंफर्मेशन का इंतजार किया जा रहा है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया 20 साल बाद एक बार फिर वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी. इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2003 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया था. यह खिताबी मुकाबला साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम को 125 रनों से हार झेलनी पड़ी थी.
Prime Minister Narendra Modi to be Guest of Honor at ICC World Cup 2023 Final in Ahmedabad on November 19. India set to face Australia after a thrilling victory against South Africa in the semi-final.@narendramodi #NarendraModiStadium #INDvsAUS #WorldcupFinal #ICCWorldCup2023 pic.twitter.com/eEVT60TLCD
— Jan Ki Baat (@jankibaat1) November 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2023 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

