IND vs AFG T20 Series 2024: टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, इब्राहिम जादरान संभालेंगे कमान
टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी से 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. हालांकि अभी तक टीम इंडिया का ऐलान होना बाकी है. इब्राहिम जादरान को इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम का कप्तान बनाया गया हैं.
टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी से 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. हालांकि अभी तक टीम इंडिया का ऐलान होना बाकी है. इब्राहिम जादरान को इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम का कप्तान बनाया गया हैं. इन सबके अलावा मुजीब उर रहमान की टीम में एक बार फिर से वापसी हुई है. बता दें कि टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टी20 मुकाबला 14 जनवरी को ग्वालियर में होगा. वहीं, इस सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला 17 जनवरी को बैंगलोर में खेला जाना है.
🚨 𝐒𝐐𝐔𝐀𝐃 𝐀𝐋𝐄𝐑𝐓! 🚨
AfghanAtalan Lineup revealed for the three-match T20I series against @BCCI. 🤩
More 👉: https://t.co/hMGh4OY0Pf | #AfghanAtalan | #INDvAFG pic.twitter.com/DqBGmpcIh4
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) January 6, 2024
अफगानिस्तान का स्क्वाड: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अजमुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नायब और राशिद खान.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2024 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

