क्रिकेट

IND Beat SL, World Cup 2023 Live Score Update: भारतीय गेंदबाजों के आगे ताश के पत्ते की तरह ढेर हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज, वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

इससे पहले श्रीलंका के कप्तान कुशल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 357 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 92 रनों की आतिशी पारी खेली.

IND Beat SL, World Cup 2023 Live Score Update: भारतीय गेंदबाजों के आगे ताश के पत्ते की तरह ढेर हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज, वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 302 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में लगातार सात मुकाबले जीते हैं. इससे पहले श्रीलंका के कप्तान कुशल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 357 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 92 रनों की आतिशी पारी खेली. श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 19.4 ओवर में महज 55 रन बनाकर सिमट गई. श्रीलंका की तरफ से कासुन राजिथा ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने चार-चार विकेट चटकाए. टीम इंडिया का अगला मुकाबला 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2023 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).