Rohit Sharma Lauds Ayush Mhatre: MI बनाम CSK मैच में 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे ने डेब्यू पर की खतरनाक बल्लेबाजी, रोहित शर्मा ने बांधे तारीफों के पुल, वीडियो हुआ वायरल
Ayush Mhatre made his Indian Premier League (IPL) debut during the Mumbai Indians vs Chennai Super Kings IPL 2025 match at the iconic Wankhede Stadium in Mumbai.
Rohit Sharma Lauds Ayush Mhatre: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए IPL 2025 मुकाबले में 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे ने धमाकेदार डेब्यू किया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में आयुष चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. अपने पहले ही मैच में उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों पर 32 रन ठोक दिए, जिसमें 6 चौके शामिल थे. बल्लेबाजी के साथ-साथ उन्होंने फील्डिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया और एक छक्के को बाउंड्री पर रोककर सभी का दिल जीत लिया। मैच खत्म होने के बाद आयुष ने अपने आइडल रोहित शर्मा से मुलाकात की. मुंबई इंडियंस द्वारा X (पूर्व ट्विटर) पर शेयर किए गए एक वीडियो में रोहित शर्मा को आयुष की तारीफ करते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस युवा खिलाड़ी की जमकर सराहना कर रहे हैं.
रोहित शर्मा ने बांधे तारीफों के पुल
Mumbaikars चा bond 💙#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #MIvCSK pic.twitter.com/xBpvqQihcG
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 21, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2025 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

