ICC ODI World Cup 2023: वार्म-अप मैच के लिए गुवाहाटी पहुंची टीम इंडिया, दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन भी आए नजर
आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से भारत की धरती पर हो रही है. वनडे विश्व कप 2023 के लिए सभी टीमें भारत पहुंचने लगी हैं. इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही है. क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमें बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा.
आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से भारत की धरती पर हो रही है. वनडे विश्व कप 2023 के लिए सभी टीमें भारत पहुंचने लगी हैं. इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही है. क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमें बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस रोमांचक जंग का गवाह अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा. 29 सितंबर से अभ्यास मैच खेले जाएंगे. टीम इंडिया अपने पहले वार्म-अप मुकाबले में 30 सितंबर को इंग्लैंड क्रिकेट टीम से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा. अपने पहले अभ्यास मैच के लिए गुरुवार को भारतीय टीम गुवाहाटी पहुंची. टीम के साथ रोहित शर्मा, विराट कोहली के अलावा अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी नजर आए.
Guwahati gives a massive roar to team India on their arrival.
The World Cup is here....!!! pic.twitter.com/3nnjkkTIxA
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2023 06:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

