Harmanpreet Kaur Loses Her Cool: आउट होने के बाद गुस्से में आई भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, बल्ले से स्टंप पर मारा; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
महिला क्रिकेट में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. सीरीज का आखिरी मुकाबला टाई हो गया. इस बीच भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान एक ऐसा मौका भी आया, जिस पर टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपना आपा खो दिया. नाहिदा अख्तर की गेंद पर हरमनप्रीत को अंपायर ने कैच आउट करार दिया.
महिला क्रिकेट में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. सीरीज का आखिरी मुकाबला टाई हो गया. इस बीच भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान एक ऐसा मौका भी आया, जिस पर टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपना आपा खो दिया. नाहिदा अख्तर की गेंद पर हरमनप्रीत को अंपायर ने कैच आउट करार दिया. हालांकि ऐसा लग रहा था कि गेंद उनके पैड से लगकर स्लिप फील्डर के पास गई थी. इसके बाद अंपायर ने जैसे ही हरमनप्रीत को आउट देने के लिए उंगली उठाई, कप्तान गुस्से से आग बबूला हो गई. भारतीय कप्तान ने इसी गुस्से में विकेट पर बल्ला मार दिया, जिससे एक स्टंप गिर गया. इतना ही नहीं, हरमनप्रीत कौर ने वापस लौटते हुए अंपायर पर भी गुस्सा करते नजर आई.
Harmanpreet Kaur Hits The Stumps With Her Bat In Anger After On-Field Umpire Rules Her LBW In 3rd ODI pic.twitter.com/09SVb8mF8C
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) July 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2023 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

