क्रिकेट

Happy Birthday Lasith Malinga: 38 साल के हुए पूर्व श्रीलंकाई कप्तान लसिथ मलिंगा, यहां पढ़ें क्रिकेट के मैदान में बनाए गए उनके प्रमुख रिकॉर्ड

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज और कप्तान लसिथ मलिंगा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. मलिंगा का जन्म आज ही के दिन 28 अगस्त साल 1983 में श्रीलंका के गाले शहर में हुआ था. मलिंगा के नाम T20I क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने क्रिकेट के इस प्रारूप में 84 मैच खेलते हुए 83 इनिंग्स में 107 विकेट चटकाए हैं.

Happy Birthday Lasith Malinga: 38 साल के हुए पूर्व श्रीलंकाई कप्तान लसिथ मलिंगा, यहां पढ़ें क्रिकेट के मैदान में बनाए गए उनके प्रमुख रिकॉर्ड
लसिथ मलिंगा (Photo Credits: ICC)

कोलंबो, 28 अगस्त: श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka National Cricket Team) के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज और कप्तान लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. मलिंगा का जन्म आज ही के दिन 28 अगस्त साल 1983 में श्रीलंका के गाले (Galle) शहर में हुआ था. मलिंगा के नाम T20I क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने क्रिकेट के इस प्रारूप में 84 मैच खेलते हुए 83 इनिंग्स में 107 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा उन्होंने श्रीलंका के लिए T20 वर्ल्ड कप में भी सर्वाधिक विकेट चटकाए हैं. मलिंगा के नाम क्रिकेट के सभी प्रारूप में पांच बार हैट्रिक लेने का कारनामा है. श्रीलंकाई टीम ने साल 2014 में भारत को सात विकेट से शिकस्त देते हुए पहली बार T20 वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमाया. मलिंगा भी इस टीम के सदस्य थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2021 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).