Happy Birthday Abhimanyu Easwaran: 26 साल के हुए सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन, यहां पढ़ें क्रिकेट के मैदान में अबतक कैसा रहा है उनका प्रदर्शन
भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन सोमवार यानी आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं. ईश्वरन का जन्म आज ही के दिन यानी छह सितंबर साल 1995 में देहरादून में हुआ था. अभिमन्यु घरेलू क्रिकेट में पश्चिम बंगाल के लिए खेलते हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 64 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेलते हुए 111 पारियों में 43.6 की एवरेज से 4401 रन बनाए हैं.
लंदन, 6 सितंबर: भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) सोमवार यानी आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं. ईश्वरन का जन्म आज ही के दिन यानी छह सितंबर साल 1995 में देहरादून (Dehradun) में हुआ था. अभिमन्यु घरेलू क्रिकेट में पश्चिम बंगाल (West Bengal) के लिए खेलते हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 64 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेलते हुए 111 पारियों में 43.6 की एवरेज से 4401 रन बनाए हैं. इसके अलावा 62 लिस्ट A मैच खेलते हुए 61 पारियों में 48.7 की एवरेज से 2875 और 20 T20 मैच खेलते हुए 18 पारियों में 33.6 की एवरेज से 471 रन बनाए हैं.
Wishing Abhimanyu Easwaran a very Happy Birthday 🎂🍰
He is part of the #TeamIndia 🇮🇳 contingent in England 🏴
Go well Abhimanyu 😊 pic.twitter.com/Cwqi1pZ0Us
— BCCI (@BCCI) September 6, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2021 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

