GT vs SRH, IPL 2024, Match 12 Live Score Update: गुजरात टाइटंस की टीम को लगा दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल लौटे पवेलियन
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 12वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा हैं. ये मैच गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. गुजरात टाइटंस को अपने दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा और वह 2 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है.
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 12वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा हैं. ये मैच गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. गुजरात टाइटंस को अपने दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा और वह 2 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक दो मैच खेले हैं और एक जीत के साथ वह पॉइंट्स टेबल में दो अंक लेकर चौथे पायदान पर है. इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से स्टार बल्लेबाज अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा नाबाद 29 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की ओर से मोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. गुजरात टाइटंस की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 163 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. गुजरात टाइटंस की टीम का स्कोर 74/2.
Match 12. WICKET! 9.1: Shubman Gill 36(28) ct Abdul Samad b Mayank Markande, Gujarat Titans 74/2 https://t.co/hdUWPFsHP8 #TATAIPL #IPL2024 #GTvSRH
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2024 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

