क्रिकेट

GT vs RR, IPL 2023 Match 23 Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम लौटी पवेलियन, संजू सैमसन को नूर अहमद ने किया आउट

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 23वां मैच आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ये मैच हमे पिछले साल हुए आईपीएल फाइनल की याद दिलाएगा, इसी ग्राउंड पर इन्ही दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत हुई थी जिसमें गुजरात ने शानदार जीत दर्ज की थी.

GT vs RR, IPL 2023 Match 23 Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम लौटी पवेलियन, संजू सैमसन को नूर अहमद ने किया आउट
गुजरात टाइटंस (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 23वां मैच आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ये मैच हमे पिछले साल हुए आईपीएल फाइनल की याद दिलाएगा, इसी ग्राउंड पर इन्ही दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत हुई थी जिसमें गुजरात ने शानदार जीत दर्ज की थी. आज संजू सैमसन एंड टीम उस हार का बदला लेने के लिए उतरी हैं. इस मैच में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 177 रन बनाए हैं. गुजरात टाइटंस की तरफ से डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए हैं. राजस्थान रॉयल्स की ओर से संदीप शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल किए. राजस्थान रॉयल्स को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 178 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम को 5वां बड़ा झटका लगा हैं. संजू सैमसन 60 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम का स्कोर 114/5.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2023 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).