क्रिकेट

GT vs MI, IPL 2023 Qualifier 2 Live Score Update: मुंबई इंडियंस की टीम का 9वां विकेट गिरा, पीयूष चावला 0 रन बनाकर आउट

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का दूसरा दूसरा क्वालिफायर मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. वहीं गुजरात टाइटंस की कमान इस मैच में हार्दिक पांड्या के हाथों में हैं तो दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा संभालते हुए नजर आ रहे हैं.

GT vs MI, IPL 2023 Qualifier 2 Live Score Update: मुंबई इंडियंस की टीम का 9वां विकेट गिरा, पीयूष चावला 0 रन बनाकर आउट
गुजरात टाइटंस (Photo Credits: TOI/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का दूसरा दूसरा क्वालिफायर मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. वहीं गुजरात टाइटंस की कमान इस मैच में हार्दिक पांड्या के हाथों में हैं तो दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा संभालते हुए नजर आ रहे हैं. गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अभी तक कुल 3 मैच ही खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने 1 मैच जीता है जबकि 2 बार मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी है. फाइनल में दस्तक देने के लिए यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है. इस मुकाबले में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 233 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा शानदार 129 रनों की पारी खेली. मुंबई इंडियंस की ओर से पीयूष चावला और आकाश मधवाल ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट झटके. मुंबई इंडियंस की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 234 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को 9वां बड़ा झटका लगा हैं. पीयूष चावला 0 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. मुंबई इंडियंस की टीम का स्कोर 162/9.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2023 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).