GT vs MI, IPL 2023 Qualifier 2 Live Score Update: आज के इस हाईवोल्टेज मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रही हैं गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का दूसरा दूसरा क्वालिफायर मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. वहीं गुजरात टाइटंस की कमान इस मैच में हार्दिक पांड्या के हाथों में हैं तो दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा संभालते हुए नजर आ रहे हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का दूसरा दूसरा क्वालिफायर मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. वहीं गुजरात टाइटंस की कमान इस मैच में हार्दिक पांड्या के हाथों में हैं तो दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा संभालते हुए नजर आ रहे हैं. गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अभी तक कुल 3 मैच ही खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने 1 मैच जीता है जबकि 2 बार मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी है. फाइनल में दस्तक देने के लिए यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है. इस मुकाबले में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस हाईवोल्टेज मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर:
गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी.
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल.
A look at the Playing XIs of the two sides!
Follow the match ▶️ https://t.co/f0Ge2x8XbA#TATAIPL | #Qualifier2 | #GTvMI pic.twitter.com/GY5a7fgAMa
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2023 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

