क्रिकेट

IND vs ENG 4th Test 2024 Day 3 Live Score: दूसरी पारी में इंग्लैंड का गिरा नौवां विकेट, आर आश्विन ने बेन फॉक्स को किया आउट

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने राजकोट में जीत दर्ज करने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की.

IND vs ENG 4th Test 2024 Day 3 Live Score: दूसरी पारी में इंग्लैंड का गिरा नौवां विकेट, आर आश्विन ने बेन फॉक्स को किया आउट
Team India (Photo Credit: BCCI)

IND vs ENG 4th Test 2024 Day 3 Live Score: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने राजकोट में जीत दर्ज करने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की. चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले पारी में इंग्लैंड की टीम 353 रनों पर आल आउट हो गई है. जबकि भारतीय टीम पहली पारी में बस 307 रन ही बना पाई. विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल 90 रन बनाकर अपने शतक से चुक गए. इंग्लैंड को 46 रनों की बढ़त मिली. इस बीच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम को नौवां झटका लगा है. बेन फॉक्स 17 (76) रन बनाकर आर आश्विन का शिकार हुए. खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड का स्कोर 145-9 (53.2 Ov) था.

ट्वीट देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2024 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).