क्रिकेट

England vs Sri Lanka 2nd Test Day 3 Bad Light Stops Play : ख़राब रोशनी के चलते रुका खेल, श्रीलंका ने दो विकेट खोकर बनाए 53 रन

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 29 अगस्त से टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड की टीम की कमान ओली पोप के हाथों में हैं, जबकि श्रीलंका की अगुवाई धनंजय डी सिल्वा संभाल रहे हैं.

England vs Sri Lanka 2nd Test Day 3 Bad Light Stops Play : ख़राब रोशनी के चलते रुका खेल, श्रीलंका ने दो विकेट खोकर बनाए 53 रन
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X/@Cricbuzz)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 2nd Test Day 3 Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 29 अगस्त से टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट लंदन (London) के लॉर्ड्स स्टेडियम (Lords Stadium) में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड (England) की टीम की कमान ओली पोप (Ollie Pope) के हाथों में हैं, जबकि श्रीलंका (Sri Lanka) की अगुवाई धनंजय डी सिल्वा (Dhananjay De Silva) संभाल रहे हैं. सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने पांच विकेट से अपने नाम किया था. इंग्लैंड की टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. तीसरे दिन का खेल जारी हैं.

मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 54.3 ओवरों 251 रन बनाकर सिमट गई. दूसरी पारी में इंग्लैंड की तरफ से दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने सबसे ज्यादा 103 रनों की शानदार पारी खेली. जो रूट ने 111 गेंदों पर 10 चौके की मदद से शतक जड़ा. जो रूट के अलावा हैरी ब्रुक ने 34 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो और लाहिरु कुमारा ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट झटके. इन दोनों के अलावा मिलन प्रियनाथ रथनायके और प्रभात जयसूर्या ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. श्रीलंका की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 483 रनों की जरूरत हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने दूसरी पारी में 53 रन पर दो विकेट गवां दिए हैं. खराब रोशनी की वजह से मैच को रोक दिया गया हैं.

ख़राब रोशनी के चलते खेल रुका:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2024 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).