क्रिकेट

England vs Sri Lanka, 1st Test Day 3 Lunch Break Scorecard: तीसरा सेशन रहा इंग्लैंड के गेंदबाजों के नाम, लंच ब्रेक तक श्रीलंका के दो विकेट गिरे

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल जारी हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. श्रीलंका की पहली पारी 236 रनों पर सिमट गई. दूसरे दिन का खेल होने तक इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 259 रन बना लिए थे. तीसरे दिन इंग्लैंड की पूरी टीम 85.3 ओवरों में 358 रन बनाकर सिमट गई.

England vs Sri Lanka, 1st Test Day 3 Lunch Break Scorecard: तीसरा सेशन रहा इंग्लैंड के गेंदबाजों के नाम, लंच ब्रेक तक श्रीलंका के दो विकेट गिरे
इंग्लैंड (Photo Credit: Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 1st Test Day 3 Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल जारी हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. श्रीलंका की पहली पारी 236 रनों पर सिमट गई. दूसरे दिन का खेल होने तक इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 259 रन बना लिए थे. तीसरे दिन इंग्लैंड की पूरी टीम 85.3 ओवरों में 358 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से जेमी स्मिथ ने सबसे ज्यादा 111 रनों की बेहतरीन पारी खेली. श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. असिथा फर्नांडो के अलावा प्रभात जयसूर्या ने तीन विकेट अपने नाम किए. इंग्लैंड की टीम ने 122 रनों की बढ़त बना ली हैं. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने लंच ब्रेक तक तीन ओवर में दो विकेट खोकर 10 रन बना लिए हैं. दिमुथ करुणारत्ने 4 रन और एंजेलो मैथ्यूज 6 रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स और गस एटकिंसन ने एक-एक विकेट लिए.

लंच ब्रेक तक श्रीलंका की दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2024 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).