England vs India, 2nd Test Match 2025 Day 4 Live Score Update: टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई, शोएब बशीर ने ऋषभ पंत को बनाया अपना शिकार
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 137 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 52 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को महज 35 मुकाबलों में जीत मिली हैं. बाकी ड्रॉ रहे हैं. लेकिन अगर इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैचों की बात की जाए तो हालत और भी खराब है.
England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 2nd Test Match 2025 Day 4 Live Score Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham ) के एजबेस्टन ग्राउंड्स (Edgbaston Ground) में खेला जा रहा हैं. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 13 ओवर में एक विकेट खोकर 64 रन बना लिए थे. चौथे दिन का खेल जारी हैं. पहले टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को पांच विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 151 ओवरों में 587 रन बनाकर सिमट गई. वहीं, पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 89.3 ओवर में 407 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की टीम अभी भी टीम इंडिया से 180 रन पीछे हैं. इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को चौथा बड़ा झटका लगा हैं. ऋषभ पंत 65 रन बनाकर शोएब बशीर का शिकार हुए. टीम इंडिया का स्कोर 236/4.
टीम इंडिया को लगा चौथा बड़ा झटका:
2ND Test. WICKET! 46.2: Rishabh Pant 65(58) ct Ben Duckett b Shoaib Bashir, India 236/4 https://t.co/hCuTMv4DPv #ENGvIND #2ndTEST
— BCCI (@BCCI) July 5, 2025
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

