क्रिकेट

England vs India, 2nd Test Match 2025 Day 1 Live Score Update: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन, नितीश कुमार रेड्डी 1 रन बनाकर लौटे पवेलियन

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 137 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 52 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को महज 35 मुकाबलों में जीत मिली हैं. बाकी ड्रॉ रहे हैं. लेकिन अगर इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैचों की बात की जाए तो हालत और भी खराब है.

England vs India, 2nd Test Match 2025 Day 1 Live Score Update: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन, नितीश कुमार रेड्डी 1 रन बनाकर लौटे पवेलियन
इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 2nd Test Match 2025 Day 1 Live Score Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 2 जुलाई से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham ) के एजबेस्टन ग्राउंड्स (Edgbaston Ground) में खेला जा रहा हैं. पहले टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को पांच विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. बर्मिंघम में होने वाले दूसरे टेस्ट में भी मेजबान टीम का पलड़ा भारी हो सकता हैं. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पांचवां बड़ा झटका लगा हैं. नितीश कुमार रेड्डी 1 रन बनाकर क्रिस वोक्स का शिकार हुए. टीम इंडिया का स्कोर 211/5.

टीम इंडिया को पांचवां विकेट गिरा:

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).