ENG W Beat IND W, 1st T20I Live Score Update: पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 38 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने दिखाया जलवा
इससे पहले टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 197 रन बनाई.
भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच आज से यानी 6 दिसंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीन मैचों की महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज़ का आगाज हुआ. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू हुआ. पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को 38 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इससे पहले टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 197 रन बनाई. इंग्लैंड की तरफ से नेट साइवर-ब्रंट ने सबसे ज्यादा 77 रनों की तूफानी पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से रेणुका ठाकुर सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटकी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर महज 159 रन ही बना सकीं. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाई. सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 दिसंबर को खेला जाएगा.
A comprehensive win for England Women in the first T20I💪#NatSciverBrunt #DanielleWyatt #AmyJones #SophieEcclestone #ShafaliVerma #RenukaSingh #INDWvENGW #INDWvsENGW #Cricket #SBM pic.twitter.com/GKKxF4brwq
— SBM Cricket (@Sbettingmarkets) December 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 10:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

