ENG Beat PAK, World Cup 2023 Live Score Update: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 रनों से हराया, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम
इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 337 रन बनाई. इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 44वां मैच इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को 93 रन से हरा दिया हैं. इसी के साथ पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हैं. इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 337 रन बनाई. इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 43.2 ओवर में महज 244 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से आगा सलमान ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.
We end our 2023 World Cup campaign with a win ✅ #EnglandCricket | #CWC23 pic.twitter.com/82QB4hxbrv
— England Cricket (@englandcricket) November 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2023 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

