Dhoni Review System: 'धोनी रिव्यू सिस्टम' के आगे अंपायार हुए फेल, देखें एमएस धोनी ने कैसे किया सूर्यकुमार यादव को आउट (Watch Video)
आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का 12वां मैच खेला गया. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में खेला गया. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को सात विकेट से हरा दिया हैं. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम की ये दूसरी हार हैं.
आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का 12वां मैच खेला गया. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में खेला गया. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को सात विकेट से हरा दिया हैं. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम की ये दूसरी हार हैं. इस बीच मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को अंपायर ने नॉटआउट दिया. जिसके बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने रिव्यू लेने का फैसला किया. इसके बाद थर्ड अंपायर ने वीडियो देखने के बाद सूर्यकुमार यादव को आउट करार दिया. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि मिचेल सेंटनर की गेंद पहले सूर्यकुमार यादव के ग्लब्स पर लगी, जिसके बाद धोनी के दस्ताने में गई. इसके बाद सूर्यकुमार यादव को पवैलियन वापस जाना पड़ा. वहीं, सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस धोनी के कैच और रिव्यू की खूब तारीफ कर रहे हैं.
Dhoni Review System™️ for a reason 😎#MIvCSK #TATAIPL #IPLonJioCinema pic.twitter.com/CkhN6bp61H
— JioCinema (@JioCinema) April 8, 2023
DRS means Dhoni Review System. pic.twitter.com/3kOonKFIlA
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 8, 2023
DRS - Dhoni review system 🔥 #CSKvsMI pic.twitter.com/AVaWc5DUYZ
— Roвιɴ Roвerт (@PeaceBrwVJ) April 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2023 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

