क्रिकेट

DC vs MI, IPL 2024 43th Match Live Score Update: हाईवोल्टेज मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 43वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ये इस सीजन में दूसरा मौका होगा, जब दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने हैं. जब पिछली बार दोनों टीमों की टक्कर हुई थी, तब मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराया था.

DC vs MI, IPL 2024 43th Match Live Score Update: हाईवोल्टेज मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
MI vs DC (Photo Credit: IPL)

DC vs MI, IPL 2024 43th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 43वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ये इस सीजन में दूसरा मौका होगा, जब दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने हैं. जब पिछली बार दोनों टीमों की टक्कर हुई थी, तब मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराया था. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अबतक 9 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम 4 मुकाबले जीतकरअंक तालिका में फिलहाल टीम छठे स्थान पर है. जबकि मुंबई इंडियंस ने अबतक 8 मैच खेले हैं. मुंबई इंडियंस 3 मैचों में जीत दर्ज की हैं और टीम 8वें पायदान पर है. इस बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस हाईवोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2024 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).