DC vs KKR, IPL 2024 16th Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 16वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम होने वाला हैं, क्योंकि उनकी शुरूआत अभी तक बेहद खराब रही है.
DC vs KKR, IPL 2024 16th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 16वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम होने वाला हैं, क्योंकि उनकी शुरूआत अभी तक बेहद खराब रही है. इस सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स शुरूआती दोनों मैच जीत चुकी है और 4 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. जबकि, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 3 में से महज 1 मैच ही जीता है. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय को फिलहाल खोज रहे हैं. इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख डार सलाम, एनरिक नॉर्टजे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद.
Kolkata Knight Riders won the toss and elected to bat first.
Here are the playing XIs of both teams.#ShreyasIyer #RishabhPant #DCvKKR #DCvsKKR #IPL #IPL2024 #Cricket #TATAIPL2024 #SBM pic.twitter.com/MhyILrZbxC
— SBM Cricket (@Sbettingmarkets) April 3, 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2024 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

