क्रिकेट

DC Beat CSK, IPL 2024 Match 13 Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स ने चखा जीत का स्वाद, रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रनों से हराया

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 191 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली.

DC Beat CSK, IPL 2024 Match 13 Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स ने चखा जीत का स्वाद, रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रनों से हराया
दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 13वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 20 रनों से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में पहली जीत दर्ज की हैं. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 191 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मथीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर महज 171 रन ही बना सकी. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2024 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).