CSK vs RCB, IPL 1st Match Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का तीसरा विकेट गिरा, अजिंक्य रहाणे 27 रन बनाकर आउट
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज आज से हो गया है. आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इसके लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं.
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज आज से हो गया है. आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इसके लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं. आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 31 मुकाबले अभी तक खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि आरसीबी को 10 मुकाबलों में जीत मिली है. चेन्नई सुपर किंग्स का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 173 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से स्टार बल्लेबाज अनुज रावत ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 174 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा हैं. अजिंक्य रहाणे 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का स्कोर 99/3.
Match 1. WICKET! Over: 10.2 Ajinkya Rahane 27(19) ct Glenn Maxwell b Cameron Green, Chennai Super Kings 99/3 https://t.co/4j6FaLF15Y #TATAIPL #IPL2024 #CSKvRCB
— IndianPremierLeague (@IPL) March 22, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2024 11:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

