CSK Beat RCB, IPL 1st Match Live Score Update: सीजन के पहले मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की शानदार जीत, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 173 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से स्टार बल्लेबाज अनुज रावत ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए.
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज आज से हो गया है. पहला मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हरा दिया हैं. इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन के पहले मुकाबले में जीत दर्ज की हैं. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 173 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से स्टार बल्लेबाज अनुज रावत ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 37 रनों की शानदार पारी खेली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके.
Match 1. Chennai Super Kings Won by 6 Wicket(s) https://t.co/4j6FaLF15Y #TATAIPL #IPL2024 #CSKvRCB
— IndianPremierLeague (@IPL) March 22, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2024 11:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

