क्रिकेट

IND vs ENG: सीएम योगी भी देखेंगे भारत-इंग्लैंड का मैच, कल लखनऊ में होगा मुकाबला, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी

भारत और इंग्लैंड के बीच 29 नवंबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी इकाना क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर मुकाबला देख सकते हैं.

IND vs ENG: सीएम योगी भी देखेंगे भारत-इंग्लैंड का मैच, कल लखनऊ में होगा मुकाबला, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी
(Photo : X)

IND vs ENG CWC 2023: भारत और इंग्लैंड के बीच 29 नवंबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी इकाना क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर मुकाबला देख सकते हैं. भारत बनाम इंग्लैंड मैच को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है. यूपी पुलिस लखनऊ कमिश्नरेट ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. लोगों को किसी भी तरीके से ट्रैफिक की कोई दिक्कत न हो, इसका रोडमैप तैयार किया गया है.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कृपया वो रूट डायवर्जन, पार्किंग और यातायात के निर्देश का पालन करें. ताकि न सिर्फ मैच का आनंद ले सकें बल्कि आने-जाने में ट्रैफिक जाम जैसी कोई समस्या न हो.

पुलिस का कहना है कि शहीद पथ पर मैच के दौरान रोडवेज व अन्य सभी बसें व कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे. अन्य वैकल्पिक मार्ग खुले रहेंगे. निजी वाहनों और टैक्सी आदि पर कोई रोक नहीं रहेगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2023 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).