क्रिकेट

Champions Trophy 2025 Hybrid Model: चैंपियंस ट्रॉफी अब हाइब्रिड मॉडल में होगी! 2027 तक लागू रहेगा यह नियम; आईसीसी और पीसीबी के बीच इन शर्तों पर बनी बात

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बीच चल रहे विवाद के बीच, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने स्पष्ट कर दिया है कि 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी. आगामी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में ही होगा.

Champions Trophy 2025 Hybrid Model: चैंपियंस ट्रॉफी अब हाइब्रिड मॉडल में होगी! 2027 तक लागू रहेगा यह नियम; आईसीसी और पीसीबी के बीच इन शर्तों पर बनी बात
ICC Champions Trophy(Photo Credit: X @ACBscreengrab)

ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बीच चल रहे विवाद के बीच, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने स्पष्ट कर दिया है कि 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी. आगामी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में ही होगा. गुरुवार को आईसीसी से जुड़े एक शीर्ष सूत्र ने मीडिया को इसकी जानकारी दी. बताया गया कि भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा. आईसीसी ने माना है कि 2027 तक हाइब्रिड मॉडल लागू रहेगा. आईसीसी और पीसीबी 2027 तक पाकिस्तान या भारत में आयोजित होने वाले वैश्विक टूर्नामेंटों के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाने के लिए एक सैद्धांतिक समझौते पर पहुंच गए हैं. इस दौरान भारत अगले साल अक्तूबर में महिला वनडे विश्व कप और श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से 2026 पुरुष टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2024 08:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).