क्रिकेट

Chetan Sakariya Gets Engaged: आईपीएल ऑक्शन से पहले भारतीय तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने गर्लफ्रेंड के साथ की सगाई, देखें कपल की खुबसूरत तस्वीरें

चेतन सकारिया ने होने वाली पत्नी के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए अपनी सगाई की घोषणा की, 25 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज तस्वीर में स्पष्ट रूप से बहुत खुश दिख रहे हैं. उन्होंने इसे कैप्शन दिया है "एक साथ सबसे अच्छा कदम उठाते हुए और हमने हमेशा के लिए फैसला कर लिया है,

Chetan Sakariya Gets Engaged: आईपीएल ऑक्शन से पहले भारतीय तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने गर्लफ्रेंड के साथ की सगाई, देखें कपल की खुबसूरत तस्वीरें

Chetan Sakariya Gets Engaged: चेतन सकारिया ने होने वाली पत्नी के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए अपनी सगाई की घोषणा की, 25 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज तस्वीर में स्पष्ट रूप से बहुत खुश दिख रहे हैं. उन्होंने इसे कैप्शन दिया है "एक साथ सबसे अच्छा कदम उठाते हुए और हमने हमेशा के लिए फैसला कर लिया है," चेतन वर्तमान में सौराष्ट्र के लिए खेलते हैं. 2021 में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया था. जिसमे उन्होंने एक वनडे विकेट और दो टी20ई विकेट हासिल किया था. सकारिया ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेला, 2023 संस्करण में राजस्थान रॉयल्स और बाद में दिल्ली कैपिटल के लिए खेला था. वह आगामी आईपीएल नीलामी 2024 में किसी भी फ्रेंचाइजी के साथ मौका पाने की कोशिश करेंगे. चेतन सकारिया का 28 प्रथम श्रेणी खेलों में 85 विकेट के साथ काफी प्रभावशाली घरेलू रिकॉर्ड है. उन्होंने 23 लिस्ट-ए मुकाबलों में 37 विकेट भी लिए हैं. जबकि टी20 फॉर्मेट में 46 मैचों में 65 शिकार किए हैं.

फोटो देखें:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CHETAN SAKARIYA (@sakariya.chetan)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2023 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).