T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका रवाना होने से पहले पैपराजी ने कहा जीत के आना, ऋषभ पंत ने दिया दिलचस्प जवाब, देखें वीडियो
ऋषभ पंत एयरपोर्ट से यूएसए के लिए रवाना हो रहे थे तो एक पैपराजी चिल्लाया जीत के आना. जाने से पहले पंत ने उन्हें थम्स अप के साथ जवाब दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत जब 2024 विश्व कप से पहले हवाई अड्डे पर थे तो पैपराजी ने पंत को बड़ी जिम्मेदारी दे दिया. रोहित शर्मा, जसप्रित बुमराह और कुछ अन्य भारतीय खिलाड़ियों को दुबई के रास्ते संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा करते हुए मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया. अमेरिका और वेस्टइंडीज 2 से 29 जून के बीच टी20 विश्व कप की मेजबानी करेंगे. पंत इस टूर्नामेंट में लगभग डेढ़ साल बाद भारतीय जर्सी पहनेंगे. उन्होंने आईपीएल 2024 के साथ मैदान पर वापसी के साथ बल्ले से शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया. 13 मैचों में बल्लेबाज ने 155.40 की स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे. जब ऋषभ पंत एयरपोर्ट से यूएसए के लिए रवाना हो रहे थे तो एक पैपराजी चिल्लाया जीत के आना. जाने से पहले पंत ने उन्हें थम्स अप के साथ जवाब दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
वीडियो देखें:
Rishabh Pant's reaction when paps said "Jeet ke aana" ❤️ pic.twitter.com/hid8cERYDV
— 𝙒𝙧𝙤𝙜𝙣🥂 (@wrognxvirat) May 25, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2024 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

