BCCI To Provide Free Drinking Water in CWC 2023: स्टेडियमों में दर्शकों के लिए मुफ्त होगा पीने का पानी, ENG vs NZ मैच से पहले जय शाह ने किया बड़ा ऐलान
इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 की शुरुवात आज से हो रहा है. क्रिकेट विश्व कप का पहला मैच 5 अक्टूबर यानि की आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत विजेता इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच होगा.
BCCI To Provide Free Drinking Water in CWC 2023: इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 की शुरुवात आज से हो रहा है. क्रिकेट विश्व कप का पहला मैच 5 अक्टूबर यानि की आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत विजेता इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच होगा. इस दौरान इस मैच से पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, इस विश्व कप में भारत के सभी मैदानों पर पीने का पानी मुफ्त में मिलेगा.
जी हाँ जय शाह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से ट्वीट कर बताया की,"आगे रोमांचक समय है क्योंकि हम आईसीसी की पहली गेंद का इंतजार कर रहे हैं. क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023. मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हम भारत भर के स्टेडियमों में दर्शकों के लिए मुफ़्त मिनरल और पैकेज्ड पीने का पानी उपलब्ध करा रहे हैं. हाइड्रेटेड रहें और खेलों का आनंद लें! आइए सीडब्ल्यूसी 2023 के दौरान अविस्मरणीय यादें बनाएं! इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड सीडब्ल्यूसी 23 (CWC 2023)
देखें ट्वीट:
🏏 Exciting times ahead as we anticipate the first ball of @ICC @cricketworldcup 2023 ! 🌟
I am proud to announce that we're providing FREE mineral and packaged drinking water for spectators at stadiums across India. Stay hydrated and enjoy the games!
🏟️ Let's create… pic.twitter.com/rAuIfV5fCR
— Jay Shah (@JayShah) October 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2023 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

