BCCI सचिव जय शाह को एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के रूप में फिर से किया गया नियुक्त
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख बने रहेंगे. बुधवार, 31 जनवरी को बाली में एसीसी की वार्षिक आम बैठक के दौरान महाद्वीपीय निकाय के प्रमुख के रूप में उनकी पुनर्नियुक्ति पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख बने रहेंगे. बुधवार, 31 जनवरी को बाली में एसीसी की वार्षिक आम बैठक के दौरान महाद्वीपीय निकाय के प्रमुख के रूप में उनकी पुनर्नियुक्ति पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई. बता दें की जय शाह को 2021 में पहली बार एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था जब उन्होंने उस वर्ष जनवरी में नजमुल हसन की जगह ली थी. एसीसी अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल 2024 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था. 2021 में 32 साल की उम्र में, जय शाह एसीसी प्रमुख की भूमिका संभालने वाले सबसे कम उम्र के प्रशासक बन गए थे.
देखें ट्वीट:
The BCCI secretary Jay Shah has been reappointed as chairman of Asian Cricket Council for third consecutive term. #Cricket
(PTI File Photo) pic.twitter.com/HEXtNtGAkd
— Press Trust of India (@PTI_News) January 31, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2024 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

