Ball Gets Stuck In Tanzid Hasan's Helmet: बांग्लादेश और नीदरलैंड मैच के दौरान टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे तंजिद हसन, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 27वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट विंसेंट के अर्नोस वेले ग्राउंड, किंग्सटाउन में खेला जा रहा हैं. बांग्लादेश ने इस वर्ल्ड में 2 मुकाबले खेले हैं. श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में बांग्लादेश को जीत मिली थी, वहीं दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
BAN vs NED, 27th Match: बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 27वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट विंसेंट के अर्नोस वेले ग्राउंड, किंग्सटाउन में खेला जा रहा हैं. बांग्लादेश ने इस वर्ल्ड में 2 मुकाबले खेले हैं. श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में बांग्लादेश को जीत मिली थी, वहीं दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. नीदरलैंड ने भी इस सीजन में अबतक 2 मुकाबले खेले हैं. नीदरलैंड की टीम भी 1 मैच में जीत और 1 में हार मिली है. इस बीच नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. वहीं बांग्लादेश की पारी के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली है. दरअसल बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज गंभीर रूप से चोटिल होने से बाल-बाल बचा है. तीसरा ओवर नीदरलैंड्स के तेज गेंदबाज विवियन किंगमा ने डाला. इस ओवर की 5वीं गेंद विवियन किंगमा ने बाउंसर फेंकी. इस बाउंसर पर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तंजिद हसन गंभीर रूप से चोटिल होने से बाल-बाल बच गए. विवियन किंगमा की बाउंसर गेंद सीधे बल्लेबाज के हेलमेट के अगले हिस्से के ग्रिल में जा कर अटक गई. इस घटना का वीडियो आईसीसी ने शेयर किया है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

