Australia Beat Pakistan, ICC U19 World Cup 2024 2nd Semifinal: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 1 विकेट से रौंदा, फाइनल में टीम इंडिया से होगा मुकाबला
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तान टीम 48.5 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान की टीम के लिए अराफात मिन्हास और अज़ान अवैस ने 52-52 रनों की पारियां खेलीं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉम स्ट्रैकर ने सबसे ज़्यादा 6 विकेट अपने नाम किए.
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली हैं. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तान टीम 48.5 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान की टीम के लिए अराफात मिन्हास और अज़ान अवैस ने 52-52 रनों की पारियां खेलीं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉम स्ट्रैकर ने सबसे ज़्यादा 6 विकेट अपने नाम किए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 49.1 महज ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हैरी डिक्सन ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से अराफात मिन्हास और अली रज़ा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 11 फरवरी को टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा.
1 wicket wins in U19 World Cup knockouts:
India🇮🇳 beat Pakistan🇵🇰, 2012
Australia🇦🇺 beat Pakistan🇵🇰, TODAY#U19CWC #AUSvPAK pic.twitter.com/w59HF1RErl
— Kausthub Gudipati (@kaustats) February 8, 2024
Heartbreak for Pakistan Under-19 – Australia clinch a thrilling one-wicket win despite a remarkable effort by Pakistan in the field.#U19WorldCup | #AUSvPAK pic.twitter.com/7wyfdEMLpj
— Grassroots Cricket (@grassrootscric) February 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2024 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

